पलवल : इनैलो नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार को झूठे वायदों व जुमलों की सरकार करार देते हुए कहा कि इस जनविरोधी सरकार का असली चहरा प्रदेश की जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा को एसवाईएल नहर का पानी दिलाने के लिए आगामी सात मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में फिर से एक बड़ा आंदोलन कर केंद्र की सरकार को हरियाणा के हितों के प्रति जागरूक कर चेताने का काम करेंगे तथा हरियाणा को अपने हिस्से का पानी दिलाने के लिए केंद्र की सरकार को मजबूर करेंगे। श्री चौटाला आज रविवार को पलवल के गावों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
सभाओं की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत बॉबी ने की जबकि संचालन जिला प्रवक्ता वीरेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया वहीं इस मौके पर प्रदेश सचिव महेन्द्र चौहान, पूर्व प्रदेश सचिव महावीर चौहान, युवा इनैलो के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू दीघौट, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कंवर रमेश कुमार, पूर्व प्रदेश प्रचार सचिव बच्चू सिंह तेवतिया, युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण डूडी, किसान सैल के जिलाध्यक्ष जवाहर डागर व हलका अध्यक्ष महेन्द्र भडाना के अलावा पूर्व मंत्री जगदीश नायर व पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, पूर्व चेयरमैन किरण चौधरी, बाबू गोपाल कुंडू, बालकराम दहिया आदि मुख्यरूप से मौजूद थे। श्री चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार से आज प्रदेश का व्यापारी , कर्मचारी , किसान , मज़दूर कमेरा, युवा व महिला सहित सभी वर्ग दु:खी व परेशान है।
आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है, आयें दिन गैंग रेप, बलात्कार, चोरी, डकैती, हत्या एवं फिरोतीं आम बात हो गई है। नोकरी के नाम पर युवाओं का मजाक उड़ाया जा रहा है। नौकरी देने व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय आज कर्मचारियों पर लाठियाँ व पानी की बौछारें कर उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रहे है। श्री चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को बने हुए तीन साल हो गए इस दौरान प्रदेश तीन बार जला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 23 फरवरी तक सरकार ने नहर का पानी लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो 7 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– देशपाल, भगत, ओमप्रकाश


Download Android App
Download iOS App



