हरियाणा : गुरुवार को हरियाणा में तेज बारिश का मंजर देखने को मिला। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली लेकिन वहीं दूसरी तरफ जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Highlight :
- हरियाणा में बारिश का मंजर
- जलभराव से लोगों को हुई परेशानी
- कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना
उमस भरी गर्मी से मिली राहत
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में ही प्रदेश में 60 एमएम से ज्यादा वर्षा हुई। अंबाला में 140.8 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शुक्रवार को भी प्रदेश में वर्षा के आसार है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई वर्षा
बुधवार रात से ही तेज वर्षा शुरू हो गई थी। रात करीब तीन बजे तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वर्षा हुई। अंबाला में सबसे ज्यादा 140.8 एमएम वर्षा हुई। चरखी दादरी में भी 132 एमएम वर्षा हुई और गुरुग्राम में 119.5 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है। दिन के समय भी वर्षा का मौसम बना रहा हालांकि वर्षा नहीं हुई।
वर्षा के चलते तापमान में आई गिरावट
वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में सिरसा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। मगर वर्षा के चलते यह 28.8 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा हिसार का तापमान भी 38.4 डिग्री से नीचे गिर कर 29.5 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा बाकी जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।


Download Android App
Download iOS App



