गुरुग्राम : खुले में नमाज अता करने के विरोध में एक बार फिर विरोध के स्वर उठे हैं। इस बार हिंदू संगठनों ने निर्णय लिया है कि वे भूख हड़ताल करके इसका विरोध करेंगें। सोमवार से लघु सचिवालय में डीसी कार्यालय के समक्ष यह हड़ताल शुरू होगी। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता करके हिंदू संगठनों ने प्रशासन को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हिन्दू संगठन से विक्रम यादव व विजय यादव ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा आदेश दिये जाने के बाद भी गुरुग्राम प्रशाशन मुस्लिम समाज को खुले में नमाज पढ़वाई जा रही है। मस्जिद के साथ-साथ गुरुग्राम में प्रशासन ने करीब 37 सथान नियुक्त किए हैं।
बांग्ला फिल्म के खिलाफ हिंदू संगठन ने किया प्रदर्शन
वहां पर पुलिस सुरक्षा के बीच हर शुक्रवार को नमाज अता की जाती है। हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा है कि अगर प्रशासन खुले में नमाज को बंद नहीं करवाएगा तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। सोमवार को सभी हिन्दू संगठन अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर डीसी कार्यालय के सामने बैठेंगें। उन्होंने बताया कि करीब 4 महीनों से गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़े जाने का हिन्दू संगठनों नें विरोध किया था। कई जगह तो खुले स्थान पर नमाज पढऩे के लिए इकट्ठे हुए लोगों को हिन्दू संगठनों ने वहां से भगा भी दिया था। जिसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई थी। लालचंद आर्य के मुताबिक गुरुग्राम में खुले में नमाज का मामला कुछ दिन तो शांत रहा, लेकिन इस बार फिर गरमा गया है। उनका कहना है कि 90 प्रतिशत बाहरी मुसलमान हैं। इनमें 40 प्रतिशत बंगलादेसी और रोहिंग्या मुसलमान हैं।
– सतबीर, अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



