Hisar News: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत के अपने पैतृक गांव पेटवाड़ (हिसार) आगमन पर क्षेत्र में गर्व और भावनाओं का माहौल देखने को मिला। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाते हुए काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने उनका सम्मान किया और नववर्ष व लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।
Hisar News: काउंसिल ऑफ लॉयर्स ने किया सम्मान
एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने जस्टिस सूर्यकांत को एक सुंदर पेंटिंग पोर्ट्रेट भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जस्टिस सूर्यकांत की सोच और मूल्य समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और काउंसिल ऑफ लॉयर्स उन्हीं विचारों पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा करेगी।
Hisar News Today: मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। इसके अलावा हिसार बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बूरा, उपप्रधान विकास पूनिया, सेक्रेटरी समीर भाटिया, हरियाणा सरकार के पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल आशीष गोदारा, एडिशनल एडवोकेट जनरल हिमांशु राज सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गाँव की मिट्टी और बुजुर्गों के आशीर्वाद को बताया सफलता का आधार
अपने संबोधन में जस्टिस सूर्यकांत ने भावुक शब्दों में कहा कि आज वे जो कुछ भी हैं, उसमें उनके बुजुर्गों, शिक्षकों और गाँव की मिट्टी का बड़ा योगदान है। उनके इस वक्तव्य ने सभी उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। वहीं एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने कहा कि काउंसिल ऑफ लॉयर्स जस्टिस सूर्यकांत की सोच से प्रेरणा लेकर गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए लगातार काम करेगी। उन्होंने बताया कि संस्था निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक जागरूकता कार्यक्रम और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक क्षण
एडवोकेट शांडिल्य ने कहा कि जब देश का सर्वोच्च न्यायाधीश अपने गाँव की मिट्टी को नमन करता है, तो यह संदेश देता है कि संस्कार, मूल्य और आशीर्वाद ही व्यक्ति को ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं। यह पल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
यह भी पढ़ें: CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, अब ICU में CCTV से होगी गरीब मरीजों के हकों की पहरेदारी


Download Android App
Download iOS App




