साध्वियों से दुष्कर्म के दोष में 20 साल की कैद काट रहे गुरमीत राम रहीम के जेल की सलाखों के पीछे पहुंचते ही डेरा सच्चा सौदा का मंजर बदल गया है. साथ ही उसके चेले- चपाटों और महिला अनुयायियों का विश्वास भी डोल चुका है. एक ओर जहां रविवार को करवा चौथ के मौके पर डेरा सच्चा सौदा में सन्नाटा पसरा रहा। गुरमीत के लिए उसकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा भले ही राम रहीम को अपना पिता कहती हो लेकिन करवा चौथ के दिन उसने राम रहीम के लिए व्रत रखा।
जब उससे इसका कारण पूछा गया तो उसने कहा, ”लोग रखते हैं व्रत उनके लिए, जो उनका ही सुहाग है और हम रखते हैं व्रत हमारे पापा के लिए, जो हमारे लिए ही नहीं दोनों जहान के सुहाग हैं।”
रविवार को लॉकअप में खाना लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी से हनीप्रीत ने ये बातें कहीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत ने अपने पिता की लंबी आयु के लिए व्रत रखा, परंतु पानी पीकर। हनीप्रीत ने शनिवार को एक महिला अधिकारी से करवाचौथ के व्रत के बारे में पूछा था।
जिसके बाद हनीप्रीत ने रविवार को व्रत रखा। हनीप्रीत का कहना था कि देश में उसके पिता के भलाई के काम चलाने से प्रभावित होकर ही महिलाएं एवं बच्चियां उनकी लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। हालांकि पुलिस द्वारा हनीप्रीत को व्रत के लिए कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया गया है। उसे कुछ समय के लिए पूछताछ के लिए बाहर लाया गया और उसके बाद लॉकअप में बंद कर दिया गया।
महिला अधिकारियों के करवाचौथ को लेकर व्यस्त होने के कारण ज्यादा देर पूछताछ भी नहीं हो पाई। हनीप्रीत से पूछताछ करने वाली महिला पुलिस अधिकारी भी करवाचौथ के दिन सज-धज कर पुलिस थाने पहुंची थी। एक पुलिस कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने हनीप्रीत को अपनी साथी सुखदीप कौर से बातचीत करते हुए सुना कि काश, आज वह अपने पिता से मिल पाती।
गौरतलब है कि साध्वियां और डेरे में रहने वाली महिलाएं गुरमीत के लिए व्रत रखती थीं। डेरे की ओर से पहले ही सफाई दी जा चुकी है कि करवाचौथ का व्रत रखने के लिए गुरमीत ने किसी को नहीं कहा, बल्कि सब भक्त अपनी मर्जी से व्रत रखते थे। उधर, हनीप्रीत का पूर्व पति उस पर गुरमीत के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



