पलवल : पूर्व सीएम भूपेंद्र सिहं हुड्डा ने पलवल के सेक्टर 2 स्थित वायुसेना के लापता विमान के पायलेट आशीष तंवर के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर पलवल विधायक करण सिहं दलाल भी मौजूद थे। पूर्व मु यमंत्री भूपेंद्र सिहं हुड्डा ने कहा कि असम स्थित जोरहाट एयरबेस से वायुसेना का विमान लापता हो गया था। जिसमें वायुसेना के 8 जवान व 5 यात्री सवार थे।
घटना के 9 दिन बीत जाने के बावजूद भी वायुसेना के विमान का कोई अता पता नहीं है। इस मामले में सरकार का ढीला रवैया है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए था लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। जिसकी निंदा करते है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए कि वायुसेना का विमान कहां गया।
यदि विमान चीन की सीमा में प्रवेश किया है तो सरकार उस तरफ भी ध्यान देें। विमान के लापता होने पर जवानों के परिजन दुखी व परेशान है। वायुसेना की तरफ से भी कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। सरकार को इस पूरे प्रकरण पर बुलेटन जारी करना चाहिए। सरकार ने चुनावों में जिस तरह से तेजी दिखाई इस मामले में भी तेजी से कार्य करें और स्थिति स्पष्ट करें ताकि आखिरकार विमान व उसमें सवार अधिकारीगण कहां पर है।
भूपेंद्र सिहं हुड्डा ने आशीष तंवर के परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले को लेकर रक्षा मंत्री से बात करेगें और राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर विमान को ढूढनें की कार्यवाही तेज करने की मांग करेगें।
– भगत सिह


Download Android App
Download iOS App



