भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है। युवराज सिंह ने बीते सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस रखकर उसमें अपने संन्यास का ऐलान किया। जैसे ही युवी ने संन्यास के बारे में ऐलान किया उसी समय सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए।

युवी के संन्यास लेने के बाद #Yuvrajsinghretires सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। युवी के शानदार सफर पर आम आदमी से लेकर दिग्गज सितारों ने बधाई संदेश दिए हैं। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने भी युवी को उनके संन्यास पर बधाई दी है। अनुष्का शर्मा से लेकर अभिषेक बच्चन तक सबने यवुराज सिंह को ट्वीट करके बधाई दी है।

भारतीय टीम के लिए युवराज सिंह ने 40 टेस्ट खेलते हुए 1900 रन बनाए हैं तो वहीं 304 वनडे मैच खेलते हुए 8701 रन बनाए हैं और 58 टी20 मैच खेले हैं। भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों को अच्छी विदाई नहीं मिली है। वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, गौतम गंभीर और युवराज सिंह जिस विदाई के हकदार थे उन्हें वो नहीं मिली पाई।
इन सितारों ने दी युवी को बधाई























.jpg)


Download Android App
Download iOS App



