पानीपत: हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट पत्रकार संस्था द्वारा पत्रकार पॉलिसी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पत्रकार पॉलिसी वितरण समारोह कार्यक्रम में करनाल सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पानीपत के जिला भाजपा के प्रधान प्रमोद विज ने की। इस अवसर पर सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा जी ने पत्रकारों को बीमा पॉलिसी वितरित की। सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा जी ने कहा कि पत्रकारिता एक खतरनाक व्यवसाय है और हर पत्रकार निडर और निर्भय होकर खबरों को अखबारों व् चेनलो तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने देश को आजाद करवाने-आजादी को कायम रखने और आजाद भारत को नई दिशा देने में हमेशा ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। पत्रकार वर्ग ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोकतंत्र को कायम रखा है।
उनका परिवार भी कलम की आजादी के लिए अनेक कुर्बानियां दे चुका है और मैं भी अपने आप को पहले पत्रकार मानता हूं और बाद में सांसद। सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा जी भावुक होते हुए और अपने दादा लाला जगत नारायण व् पिता जी रमेश चंदर जी को याद करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने उनका शरीर गोलियों से छलनी कर दिया था लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने अपनी लेखनी को नहीं छोड़ी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने कहा की अश्वनी चोपडा जी उस परिवार से सम्बन्ध रखते हैं जिन्होंने ने पत्रकारिता जगत में शहादत दी। अश्वनी चोपडा जी के दादा जी लाला जगत नारयण व् पिता जी रमेश चंद्र जी ने निडर व् निर्भीकता से आतंकवाद के खिलाफ लिखा।
(राकेश कुमार)


Download Android App
Download iOS App



