हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन पार्टी के 32 प्रत्याशियों का नामांकन कराने पहुंचे। इस मौके पर विज ने जीत के प्रति आत्मविश्वास जताते हुए सभी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। मंच पर अपने परंपरागत अंदाज में विज ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए एक शेर भी सुनाया, जिसमें उन्होंने कहा, “तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, हमसे टकराने वालों के लिए उनके खात्मे का पैगाम हूं, उनके खात्मे का पैगाम हूं।”
उन्होंने कहा कि मैं यहां प्रत्याशियों के नामांकन के लिए आया हूं। मैं सभी उम्मीदवारों को विजय का आशीर्वाद देने के साथ-साथ 2047 तक एक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखता हूं। एक सर्वेक्षण में यह सामने आया कि चुनाव के बाद मोदी जी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वे प्रदेश और देश के विकास के लिए नई घोषणाएं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी जी की सरकार है, लेकिन नगर परिषद की सरकार भी महत्वपूर्ण है। यह जरूरी है कि जिस पार्टी की प्रदेश सरकार है, उसी पार्टी का नगर परिषद में भी सरकार होनी चाहिए, ताकि जनता के पास बेहतर विकास योजनाएं पहुंच सकें। उन्होंने आगे कहा कि मैंने कई वर्षों तक अपने शहर के विकास के लिए काम किया और हमने काफी प्रगति की है। हमारे द्वारा किए गए विकास कार्य खुद बोलते हैं। लेकिन, हर क्षेत्र में काम करने के लिए मुझे बत्तीस आंखों की जरूरत थी, ताकि मैं हर पहलू पर ध्यान दे सकूं और हर जरूरत को पूरा कर सकूं।


Download Android App
Download iOS App



