हरियाणा के हिसार में हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के पद पर तैनात व्यक्ति ने बेटे और बहू को गोली मारकर घर में फांसी लगा ली। तीनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे के सीने और बहू की पीठ पर गोली लगी। घटना रविवार दोपहर 1 बजे बीड़ बबरान गांव की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कंवलप्रीत (26) और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर (24) ने पिता कश्मीर सिंह को शराब पीने से रोका था। जिसके बाद गुस्से में आकर कश्मीर सिंह ने बेटे और बहू पर गोली चला दी। घटना के बाद कश्मीर सिंह फरार हो गया था।
हालांकि, परिवार के लोगों का कहना है कि बंदूक ऊपर से नीचे गिर गई, जिस कारण गोली चल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



