चंडीगढ़: पंचकूला जिला में आवारा पशुओं पर शिंकजा कसने की दिशा में जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त गौरी पराशर जोशी ने आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलवाने के संबंध में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे आवारा पशुओं को पकड़कर जब्त कर आवारा पशुओं के मालिकों से सख्ती से पेश आते हुए इस दिशा में जुर्माना भी वसूलें। उन्होंने इन आवारा पशुओं को पकडऩे के उपरांत उनके रख-रखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने पशुओं को घरों से बाहर आवारा न छोड़े क्योंकि इन आवारा पशुओं से जहां सड़क हादसों की स्थिति बनी रहती है वहीं ये पशु गोबर कर गंदगी भी फैलाते है। इसके साथ-साथ आवारा पशु प्लास्टिक के बैगों को खाते है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि पशु मालिक उनका दूध निकालकर अपने पशुओं को आवारा छोड़ देते है और मानवता के नाते भी उनका दायित्व बनता है कि वे अपने पशुओं को घर पर रखे और उनकी उचित देखभाल घर पर ही करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशासन आवारा पशुओं पर पूरी तरह शिकंजा कसेगा और उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। इसलिए पशु पालकों से जिला प्रशासन की ओर से विशेष अपील है कि वे अपने पशुओं को आवारा न छोड़े।
(अनूप कुमार)


Download Android App
Download iOS App



