हरियाणा हज कमेटी ने इस वर्ष हज पर जाने वाले हाजियों के साथ बतौर खादिम-उल-हुज्जाज के तौर पर सउदी अरब जाने के इच्छुक राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नियमित मुस्लिम कर्मचारियों से अपने विभागों से अनापति प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित प्रपत्र पर 14 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष चौधरी औंरगजेब ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हज पर जाने के इच्छुक कर्मचारी अपने आवेदन पत्र के साथ विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र, अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट की प्रति, सरकारी अस्पताल द्वारा जारी स्वास्थय प्रमाणपत्र समेत सभी अनिवार्य दस्तावेज संलग्न करें।


Download Android App
Download iOS App



