जयपुर : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अलवर जिले के रामगढ से पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि गौ तस्कर और गौ हत्यारे आतंकवादी जैसे हैं और उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से गौ तस्करी और हत्या का विरोध करने की मांग की है। अलवर में संवाददाताओं से बातचीत में आहूजा ने कहा कि ‘गौ तस्करी और गौ हत्या में लिप्त लोगों को मैं आतंकवादी कहूंगा क्योंकि ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इस तरह के अपराधों पर रोक लगानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अलवर भोले भाले लोगों का जिला है लेकिन वो गाय के प्रति श्रृद्वा रखते हैं। उन्होंने कहा कि अलवर में मॉब लिंचिग जैसा कुछ नहीं है। यह कोई योजना पूर्वक हत्या या पिटाई नहीं है यह लोगों का गुस्सा है जो गौ तस्करी और गौ हत्या करने वालों पर निकलता है जब पुलिस प्रशासन प्रसंज्ञान नहीं लेते। आहूजा ने कहा कि मुसलमानों को अपने बडे भाई हिन्दुओं की भावनाओं का सम्मान और आदर करते हुए गौ मांस नहीं खाना चाहिए और गौ वध का विरोध करना चाहिए।
उन्होंने पहलू खान मॉब लिंचिग मामलें का जिक्र करते हुए कहा कि इस संबंध में छह निर्दोष लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। हालांकि जांच में पाया गया कि वे घटना के दिन मौके पर मौजूद ही नहीं थे और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया वह किसी की मारपीट और हत्या के समर्थक नहीं है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अलवर जिले के किशनगढबास थाना क्षेत्र में कथित गौ तस्कर द्वारा अवैध रूप से गौवंश के परिवहन करने पर सगीर खान (23) के साथ कुछ ग्रामीणों ने मारपीट की थी पुलिस ने बताया कि खान के खिलाफ गौवंश तस्करी का मामला दर्ज किया है और उस पर पूर्व में दर्ज ऐसे मामलें में वह जमानत पर रिहा किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



