बहादुरगढ़/जींद : भाजपा वह राजनीतिक दल है जिसमें कोबरा सॉप से भी खतरनाक जहर है। रविवार को बादली में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द बादली व जींद में पार्टी ऑफिस का उद्घाटन करने करते भाजपा से सावधान रहने का आहवान किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी कार्यायल में हुए हवन में आहुति डालते हुए कहा कि वातावरण को शुद्व रखने मेें जैसे हवन जरुरी है वैसे ही भाजपा रुपी जहरीले सॉप को खत्म करना समाज के लिए जरूरी है, क्योंकि भाजपा भाईचारे को बिगाडने के सिवाय कोई काम नहीं करती।
नवीन जयहिन्द ने कहा कि मैं तो ऐसे कई मंत्रियों को जानता हूं और आप भी शायद जानते होंगे जो सरकार बनने से पहले कुछ नहीं थे मगर आज मालामाल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बादली हल्का आज भी पिछड़ा हुआ है बादली को उपमण्डल का दर्जा तो मिला है लेकिन सुविधाएं एक नहीं मिली। यहाँ के मंत्री बादली में एक बस स्टैंड तक नही बनवा पाए। खुद का हल्का है लेकिन खुद चंडीगढ़ बैठे रहते है।
अब चुनाव के वक्त इन्हें बादली की याद आई है। कभी किसानों के लिए अर्ध-नग्न प्रदर्शन करने वाले भाजपाई आज किसानों के नाम पर चुप्पी साधे हुए है। स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट का अब नाम लेते हुए कतराते हैं। गाय माता आज भी सडकों पर कूड़ा खा रही है , किसान अपनी फसल बेचने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे है और खुद करोड़ो की हेलीकाप्टरों में चौकीदार बने घूम रहे।
एक टेस्ट कराना पड़ जाए तो महीनों बाद की तारीख मिलती है, जनता इलाज कराने अगर प्राइवेट हॉस्पिटल में चली जाए तो जमीन बेचनी पड़ जाती है। प्रदेशाध्यक्ष न कहा कि 50 करोड़ के हेलिकॉप्टर में घुमने वाले व 1 करोड़ की गाडी में रैलियां करने वाले कैसे चौकीदार हो सकते है भाजपा वाले कोबरा सांप से भी जहरीले हैं। ये चौकीदार युवों का रोजगार खा गयेए प्रदेश के भाईचारे को खा गये। आम आदमी पार्टी दिल्ली में किसानों को 20 हजार प्रति एकड़ नुकसान का मुआवजा और अब गेहूं का 2650 प्रति क्विंटल मूल्य दे रही है।
शहीद जवान के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान के रूप में आर्थिक मदद, प्राइवेट स्कूलों से बढिया सरकारी स्कूल, गरीबों का प्राइवेट अस्पतालों में फ्री इलाज ए फ्री दवाइयां, टेस्ट, मोहल्ला क्लीनीक, सस्ती बिजली, फ्री पानी जैसी सुविधाए हर दिल्लीवासी को दे रही है। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी इसी मॉडल पर काम करेगी और आम आदमी को हर जरूरत की सुविधाएँ देने के लिए आप के बीच आ रही है।
– प्रेम शर्मा


Download Android App
Download iOS App



