गुरुग्राम : कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनक्रांति यात्रा का तीसरा चरण 30 जून को पुन्हाना (मेवात) में जनसभा के साथ शुरू होगा, जो 2 जुलाई तक चलेगा जोकि ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा ऐतिहासिक होगी और प्रदेश में सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन का काम करेगी। दीपेन्द्र ने कहा कि पहले होडल और उसके बाद समालखा में जनक्रांति यात्रा में लाखों लोगों ने शिरकत की जिससे यह बात साफ होती है कि प्रदेश के लोग भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त हैं और चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का दस साल का स्वर्णिम कार्यकाल याद कर उनके नेतृत्व में आस्था रख रहे हैं।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, चाहे बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की बात हो, अपराध पर लगाम लगाने की बात हो या फिर विकास और जनहित के कामों की बात हो। उन्होंने कहा कि चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का दस वर्ष का कार्यकाल प्रदेश के लिये स्वर्णिम रहा है जब हरियाणा प्रतिव्यक्ति आय, प्रतिव्यक्ति निवेश, औद्योगीकरण, खेल और खिलाड़ी को प्रोत्साहन देने, कृषि उत्पादकता और विकास के मामले में देश में नम्बर वन प्रदेश बन कर उभरा था।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।
– सतबीर, अरोड़ा, तोमर


Download Android App
Download iOS App



