चंडीगढ: हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय तथा सूचना जनसंपर्क एवं भाषा मंत्री कविता जैन ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मार्च 2017 में फतेहाबाद के ढाणी गोपाल में तीन पत्रकारों के क्षतिग्रस्त हुए कैमरों के लिए 2 लाख 92 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। श्रीमती जैन ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष 19 मार्च को फतेहाबाद के ढाणी गोपाल में जाट आरक्षण आंदोलन के संबंध में कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था। उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ दुव्र्यवहार करते हुए उनके कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए थे। इस संबंध में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी मीडियाकर्मियों के नुकसान का आकलन कराने का भरोसा दिया गया था।
जाट आरक्षण आंदोलन: पत्रकारों को मिलेगा मुआवजा
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



