घरौंडा: पुंडरी गांव के ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य दीपक त्यागी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में घरौंडा थाने पर धावा बोल दिया और थाने में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पुलिस को बचाव में एक दर्जन से ज्यादा हवाई फायर किए। ग्रामीणों की सं या भारी तादाद में होने के कारण जमकर थाने पर पथराव किया। इसके बाद ग्रामीण नारे लगाते हुए नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हाईवें पर जाम लगा दिया। घरौंडा के पुलिस कर्मचारियों ने थाने के अंदर घुस कर अपनी जान बचानी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरों से थाने की लाइटें, खिड़की-दरवाजे थाना प्रभारी की स्वि ट डिजायर कार के शीशे तोड़ डाले। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर खड़ी 3-4 कारों को पत्थरों से हमला कर क्षति पहुंचाई।
ग्रामीणों का क्रोध देखते हुए स्थिती गंभीर बनी हुईथी। प्रदर्शनकारियों द्वारा हाईवे पर जाम लगाने से राहगिरो को काफी परेशानी का सामाना करना पड रहा है,गर्मी होने के कारण हाईवे से आने-जाने वालों में हाहाकार मचा हुआ था। महिलाएं थाने में ही धरना पर बैठ गई। गौरतलब है कि गांव पुंडरी में जगमग योजना के तहत बिजली कर्मचारी गांव मेें बिजली मीटर लगाने गए थे जिनका विरोध ग्रामीणों ने किया था। इस दौरान जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेसी युवा नेता दीपक त्यागी भाषण बाजी की। इस दौरान पुलिस ने दीपक त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था।
– सुरेन्द्र पांचाल


Download Android App
Download iOS App



