जींद : जींद के नए बाईपास रोड पर तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर 1 करोड़ रूपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने बताया कि रोहतक की ओर जा रहे दो युवकों ने उन्हें सूचना दी कि मारुति स्विफ्ट कार सवार तीन बदमाशों ने उनकी क्रेटा कार के टायर में गोली मार कर एक करोड़ की नकदी लूट ली।
सूचना मिलते ही जींद सदर थाना पुलिस और सीआईए स्टाफ ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्रेटा कार के टायर में गोली लगने की पुष्टि नही हो सकी। पुलिस के अनुसार झज्जर में एक ढाबा चलाने वाले अजय ओर उसके साथी संदीप ने पुलिस को सूचना दी कि उनके साथ यह लूट जींद में नए बाईपास रोड पर बिरौली गांव के पास हुई है।
पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक स्विफ्ट में आये युवकों ने हथियार के बल पर उनसे एक करोड़ नकद लूट लिया। एसएसपी अश्विन शेणवी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में वारदात की पुष्टि नही हो पाई है और इस संबंध में जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



