चंडीगढ़ : इनेलो से दो फाड़ हो कर अस्तित्व में आई जननायक जनता पार्टी को क्षेत्रीय दल क की मान्यता मिल गई है। चुनाव आयोग की ओर से जजपा को मान्यता प्रमाण पत्र जारी किया गया है। यह नहीं पार्टी के स्थाई चुनाव निशान चाबी को भी चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी है।
बता दें कि 1 साल पहले इनेलो से दो फाड़ हो कर जजपा अस्तित्व में आई थी। जजपा ने जींद उपचुनाव व लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाया था मगर कुछ खास सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद हरियाणा विधानसभा में 90 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के बाद जजपा को दस सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कई सीटों पर जजपा दूसरे व तीसरे नंबर पर रही थी। 10 सीटें जीतने के कारण न केवल जजपा को सरकार में हिस्सेदारी हुई बल्कि 27 प्रतिशत वोट भी हासिल किए।
जजपा को मान्यता मिलने के बाद अब प्रदेश में दो क्षेत्रीय दल हो गए हैं। एक पहले इनेलो है और दूसरे दल के रूप में जजपा को मान्यता मिली है। लेकिन अब आज के दिन जेजेपी पार्टी तीसरे स्थान पर आ गई है पहले पर भाजपा दूसरे पर कांग्रेश तीसरे पर जेजेपी है तीसरे स्थान पर आने के बावजूद भी जेजेपी हरियाणा सरकार में अपने हिस्सेदारी बनाने में कामयाब रही है


Download Android App
Download iOS App



