जेएनयू हिंसा : BJP के नेता और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को विरोध का सामना करना पड़ा

Summary :

भाजपा के नेता और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। गुप्ता एक सेमिनार में बोल रहे थे। 
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों में छात्राएं भी थीं। उन्हें सेमिनार हॉल से सुरक्षा में बाहर निकाला गया। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे और उन्होंने हमले की निंदा की। गुप्ता ने प्रदर्शन को ‘पूर्वनियोजित’ बताया। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम जेएनयू परिसर में नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों और शिक्षकों की पिटाई की। इसमें 37 लोग घायल हो गए। 

Desk Team