एक आंख सूजी, सिर से बह रहा था खून; मनीषा के बाद करनाल से मिला एक और नाबालिग लड़की का शव, हरियाणा में हड़कंप

Summary :

Karnal Murder Case: हरियाणा में मनीषा की मौत पर हड़कंप के बाद फिर एक बेटी की लाश मिली है। हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की रहस्यमयी मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि करनाल जिले के इंद्री हलके में एक और नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालात में लाश मिली  है। उमरपुर सोसाइटी के पास बुधवार सुबह एक राहगीर को एक लड़की का खून से सना शव दिखाई दिया, जिसके बाद उसने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर…

Karnal Murder Case: हरियाणा में मनीषा की मौत पर हड़कंप के बाद फिर एक बेटी की लाश मिली है। हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की रहस्यमयी मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि करनाल जिले के इंद्री हलके में एक और नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालात में लाश मिली  है। उमरपुर सोसाइटी के पास बुधवार सुबह एक राहगीर को एक लड़की का खून से सना शव दिखाई दिया, जिसके बाद उसने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Haryana News Today: नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालात में मिली लाश

Karnal Murder Case
Karnal Murder Case

Karnal New Case: लड़की के सिर से बह रहा था खून

युवती की उम्र लगभग 16 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। उसने टी-शर्ट और लोवर पहन रखा था और उसके सिर से खून बह रहा था। इसके अलावा उनकी आंख भी सूजी हुई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द इस हत्या की गुत्थी सुलझाने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। (Karnal Minor Girl Murder)

Girl Murder Karnal: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है और आसपास के किसी गांव में भी उसके रहने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन सिर पर गंभीर चोट और गले पर कुछ निशान देखे गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Karnal Murder Case
Karnal Murder Case Haryana

Haryana Hindi: मनीषा मर्डर से हड़कंप

गांववालों का मानना है कि युवती की हत्या किसी और स्थान पर कर लाश को यहां फेंका गया है। उधर, भिवानी के सिंघानी गांव में 14 अगस्त को लेडी टीचर मनीषा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पहले इसे हत्या बताया गया था, लेकिन अब पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। परिजन अब तक शव लेने से इंकार कर चुके हैं और लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आठ दिन बाद भी मामले की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।

ये भी पढ़ें– 9वीं के मुस्लिम छात्र ने चाकू मारकर किया 10वीं के छात्र का मर्डर, हजारों की गुस्साई भीड़ ने स्कूल में की तोड़फोड़

Neha Singh