हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर राज्य के पंचकूला जिले में स्थित मोरनी पर्वतीय क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सहयोग से विकसित गई विश्व स्तरीय औषधीय वन परियोजना का लोकार्पण करेंगे। राज्य के वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि मोरनी राज्य का एकमात्र पर्वतीय क्षेत्र है जहां पर औषधीय पौधों की अनेक किस्में पाई जाती हैं और विभाग ने इसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिये एक नई पहल की है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के चलते लोगों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है और लोग आयुर्वेद को अपना रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की इस योजना के पूरा होने से लोगों को औषधीय पौधों कर व्यापक जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि अवसर पर समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, वन राज्य मंत्री कर्ण देव काम्बोज, स्थानीय सांसद रतन लाल कटारिया, विधायक लतिका शर्मा, योग गुरु स्वामी रामदेव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



