मथुरा : शुक्रवार प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा से मथुरा के गांव लोहवन पहुंच, प्राथमिक विद्यालय में आयोजित फाल्गुन उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जहां उनका बच्चों ने जमकर स्वागत किया है। इस अवसर पर उन्होंने वहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोहवन गांव में पोलों पर एलडीई लाइटें लगेंगी। लोहवन गांव में प्राथमिकता के आधार पर कार्य होंगे। फाल्गुन की फुहार लेकर शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतुल्य ग्राम लोहवन पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने विश्व विख्यात लमार से ठीक पहले सीएम योगी यहां से ब्रज में फाल्गुनोत्सव की शुरुआत कर दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक 4:40 बजे हैलीकॉप्टर से लोहवन स्थित हैलीपेड पर उतरे। यहां से वह कार द्वारा सर्वप्रथम लोहवन स्थित प्राइमरी पाठशाला पहुंचे। मुख्यमंत्री के यहां पहुंचते ही बैंड-बाजों से जोशीला स्वागत किया गया। स्कूली बच्चो ने मुख्यमंत्री योगी को फूल देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित 100 महिलाओं के समूह से मुलाकात की और महिलाओं द्वारा निर्मित घरेलू उद्योग के उत्पादों की स्टालों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल के कायाकल्प के साथ बच्चों को दिए जा रहे संस्कार और शिक्षा में भूमिका को देखा। तीर्थस्थलों के संरक्षण और विकास को प्रतिबद्ध सीएम योगी लोहवन स्थित भगवान गोपीनाथ के मंदिर दर्शन किए।
मान्यता है कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग में स्थित गांव लोहवन में भगवान श्रीकृष्ण ने लवणासुर राक्षस का वध किया था। इसके बाद सीएम जीर्णोद्धार कराए जाने के बाद निखरे कृष्ण कुंड पर मुख्यमंत्री आरती-पूजन भी किया। इस दौरान प्रमुख सचिव पर्यटन/सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, प्रधान संपादक शशिशेखर, पुष्पेन्द्र शर्मा, अजय शुक्ला, समाजसेवी पवन चतुर्वेदी, ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु, जीएलए के सचिव नीरज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, जिला बीजेपी प्रभारी ठा.रघुराज सिंह, मनोज चौधरी, ब्रज मथुरा के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह, बृज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र, मंत्री कबीना मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, विधायक ठा. कारिन्दा सिंह, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी मौजूद रहे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– कमलकांत उपमन्यु


Download Android App
Download iOS App



