समालखा : हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने पाईट कॉलेज में हुई नृत्य प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रस्तुतियां देते हुए सोलो व ग्रुप डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को स्कूल में बच्चों का स्कूल प्रबंधन व स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों व संबंधित स्टाफ को नगद प्रोत्साहन राशि भी भेंट की। प्रिंसिपल श्रीमति पुष्प ठाकुर ने बताया कि पाईट कॉलेज में नृत्य प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें स्कूल ने ग्रुप डांस व सोलो डांस में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
उनके नृत्य को काफी प्रशंसा मिली तथा उन्होंने दोनो वर्गों में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल कटिबद्ध है। शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाता है।
वहीं प्रबंधक सुभाष वर्मा ने कहा कि ये होनहार बच्चे दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनेंगे। बच्चों को एक लक्ष्य को केन्द्रित कर उसे मेहनत व लगन से प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। स्कूल में जहां बच्चों को शिक्षा की मौलिकता बनाए रखते हुए शिक्षित किया जाता है वहीं अन्य गतिविधियों में भी उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आए इसके लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
प्रबंधक सुभाष वर्मा ने सोलो व गु्रप डांस के सभी बच्चों व उन्हें प्रशिक्षित करने वाले स्टाफ को प्रोत्साहित करने के लिए पांच-पांच सौ रूपये का पुरस्कार भी दिया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ उपस्थित था।
-सुरेश निरंकारी


Download Android App
Download iOS App



