कांग्रेस ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष के कामकाज को किसान एवं जनविरोधी करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर आज अजमेर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा सरकार के चार वर्ष के शासन को ‘कुशासन’ की संज्ञा देते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने डाक बंगले से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना रोष जताते हुए प्रदर्शन किया और भाजपा शासन की जमकर निंदा की।
शहर अध्यक्ष विजय जैन व देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कमोबेश सरकार द्वारा मनाए जाने वाले जश्न की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा के कुशासन से परेशान है। गरीब, दलित, किसान, महिला,बेरोजगारों के साथ साथ संपूर्ण कर्मचारी व पेंशनर्स भाजपा की कुरीतियों की शिकार है। प्रदर्शन में सभी पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस जन, पदाधिकारी, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष व अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इधर सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा शहर एवं जिला ईकाई की संयुक्त बैठक कचहरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें यह तय किया गया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चार वर्षीय सुशासन के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा अन्य सभी तरह के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर जश्न का आयोजन किया जाए। इसी कड़ में भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ की ओर से राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित लोगों से संपर्क के लिए ‘लाभार्थी संवाद केंद्र’ का उद्घाटन किया गया।
बैठक में शहर अध्यक्ष अरविंद यादव, देहात अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत सहित बड़ संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी इत्यादि उपस्थित रहे।दूसरी ओर सरकारी स्तर पर चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में 17 दिसंबर को अजमेर जिला मुख्यालय पर विकास प्रदर्शनी, खादी प्रदर्शनी, रोजगार व सहकार मेले का आयोजन किया जाएगा।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



