छोटे पर्दे पर दिखने वाली ये विलेन, जिनसे चाहकर भी आप नहीं कर सकते नफरत ! जानिए…

Summary :

NULL

आप सब ने एंटरटेनमेंट चैनल्स पर डेली सोप का एक ना एक शो तो देखा ही होगा और यदि आप डेली सोप देखने के शौकीन हैं तो आपको टीवी सीरियल्स में खलनायिकाओं का मतलब तो पता ही होगा। देखा जाए तो निगेटिव रोल वाली अदाकाराओं के बिना टीवी सीरियल्स की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। बेशक इनका किरदार निगेटिव होता है लेकिन ग्लैमरस के मामले में ये लीड रोल पर भी भारी पड़ जाती हैं। रात में सोने जाने से लेकर सुबह सोकर उठने तक आप इन्हें जब भी देखेंगे तो बिल्कुल तैयार और फ्रेश ही पाएंगे। यही नहीं, कई खलनायिका तो आपको पसंद भी होगी। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसी ही कुछ निगेटिव रोल वाली अदाकाराओं के बारे में, जो एक्टिंग के साथ दिखने में भी बेहद खूबसूरत है।

अदा खान 

Adaa khan

डेलीसोप ‘नागिन’ में निगेटिव किरदार निभाने वाली अदा खान की हर अदा पर आप फिदा हो जाएंगे। सीरियल्स में आने वाली अदा अब कॉमेडी शोज में दिखाई देती हैं। यही नहीं अदा काफी पॉपुलर भी हैं।

रश्मि देसाई 

Rashmi Desai

‘उतरन’ का निगेटिव किरदार निभाने के बाद रश्मि देसाई का पॉपुलेरिटी का ग्राफ लगातार बढ़ा है। अपने किलिंग लुक्स और मिलियन डॉलर स्माइल की बदौलत ये कई रियलटी शोज में भी दिखाई दे चुकी हैं।

जेनिफर विंगेट 

Jennifer Winget

अक्सर अपने देखा होगा जेनिफर विंगेट डेली सोप्स में चतुर चालाक बहू का किरदार निभाती हैं, जो अपनी सास का मर्डर तक प्लान कर लेती हैं। किलर लुक्स वाली जेनिफर विंगेट कैमरे पर इतनी ग्लैमरस दिखती हैं कि निगेटिव शेड के रोल के बावजूद लोग इनको पागलपन की हद तक प्यार करते हैं।

अनीता हसनंदानी

Anita Hashanadani

लिप्स पर तिल वाली इस अदाकारा की पॉपुलैरिटी पर उनके निगेटिव रोल का कोई असर नहीं होता। अगर सोशल मीडिया पर इनके अकाउंट देखें जाए तो लोग भर-भर के लाइक्स देते हैं। ‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल में निगेटिव किरदार निभाते हुए इनको लंबा वक्त हो गया है।

लीना जुमानी 

Leena Jumani

सिरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में दो लोगों के बीच में नफरत का बीज बोने वाली तनु का किरदार निभा रही लीना जुमानी खूबसूरती के मामले में ये सीरियल के लीड रोल पर भारी पड़ती हैं।

सुधा चंद्रन 

Sudha Chandran

वैसे तो आजकल सुधा चंद्रन ‘कहीं किसी रोज’ नाम के सीरियल में आती हैं, लेकिन इनकी पहचान पुरानी है। सुधा वैसे तो ये प्रोफेशनल डांसर हैं लेकिन अब डेली सोप में एक्टिंग करती दिख जाती है। डांसर हैं, इसलिए इनके एक्सप्रेशन भी शानदार होते हैं।

उर्वशी ढोलकिया

Urvashi drummerउर्वशी बोले तो ‘कोमोलिका’। जी हां, कोमोलिका का किरदार निभा कर उर्वशी ने टीवी सीरियल्स में खलनायिकाओं का एक स्टैंडर्ड बना दिया था। ‘कसौटी जिन्दगी की’ में लेडी विलेन का रोल करने वाली उर्वशी ढोलकिया का मेकअप और साड़ियां आज भी Kitty पार्टीज में चर्चा का विषय हुआ करती हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team