परिजन और ग्रामीणों ने हत्या के मामले में खटखटाया एसपी का दरवाजा

Summary :

NULL

करनाल: मधुबन पुलिस अकादमी में शनिवार की सुबह एथलैटिक्स खिलाड़ी संदीप की हत्या को लेकर आज परिजन और ग्रामीण करनाल पहुंच गए। लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों पर सवार होकर आए थे। गांव का सरपंच शमशेर, संदीप का पिता राजपाल, राजेश शर्मा, महाबीर, हरीश सिंह, ओम प्रकाश, बलबीर और आनंद समेत करीब सवा सो लोग आज करनाल में एसपी के निवास पर दरवाजा खटखटाने पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि संदीप शर्मा के हत्यारे ना पकडे गए तो लोग सडक पर होंगें और आंदोलन करेंगें। हालांकि एसपी ने आश्वान दिया है कि पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है।

जल्दी ही हत्यारे पुलिस की पकड में होंगें। लोगों ने कहा कि संदीप शर्मा की निर्मम हत्या की गई है। वह राष्ट्रीय स्तर का एथलैटिक्स खिलाडी था और कई मैडल भी जीत चुका था। ब्रिचपुर के ग्रामीणें ने एसपी से कहा कि उसकी एक साजिश के तहत हत्या की गई हो। पहले उसे जहरीला पदार्थ पिलाया गया और फिर उस पर चाकू से हमला बोला गया। एसपी ने भरोसा दिलाया कि हत्यारे जल्द ही पकड लिए जाएंगें।

काबिलेगौर है कि ब्रिचपुर का संदीप शर्मा रोज की तरह मधुबन स्थित पुलिस अकादमी के गोल्फ मैदान में प्रैक्टिस करने के लिए सुबह गया था। वह बाईक पर सवार होकर गया था। करीब सवा 9 बजे संदीप ने घर फोन किया की वह घायल अवस्था में है और उस पर हमला किया गया है। परिजन उसे अस्पताल भी ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गई। हालांकि मधुबन पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और संबंधित धाराओं के तहत मामला तो दर्ज कर लिया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Desk Team