19 को प्रधानमंत्री सुल्तानपुर से करेंगे केएमपी का लोकार्पण

Summary :

मोदी 19 नवंबर को कुंडली-मानेसर एक्सप्रेस हाईवे का उदघाटन कर जनता को समर्पित करने के लिए बादशाहपुर हलके के गांव सुलतानपुर फरूखनगर में आ रहे है।

रेवाड़ी : हरियाणा को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम मिला है। मोदी 19 नवंबर को कुंडली-मानेसर एक्सप्रेस हाईवे का उदघाटन कर जनता को समर्पित करने के लिए बादशाहपुर हलके के गांव सुलतानपुर फरूखनगर में आ रहे है। इस दिन हरियाणा सरकार की ओर से बडी रैली का आयोजन किया जा रहा है। बादशाहपुर हलके से लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह विधायक है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

प्रधानमंत्री का केएमपी के लोकार्पण के लिए कार्यक्रम दिये जाने के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर की 11 नवंबर को फरूखनगर में होने वाली जनविश्वास रैली को स्थगित कर 19 नवंबर को इस स्थान पर बडी रैली किये जाने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री पिछले महिने ही गढी सांपला में सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आये थे। जिसके बाद हरियाणा में प्रधानमंत्री के केएमपी के लोकार्पण के लिए समय दिये जाने पर संश बना हुआ था।

प्रधानमंत्री हरियाणा आकर करेंगे केएमपी की शुरुआत

लेकिन 19 नवंबर को हरियाणा के लिए समय देकर प्रधानमंत्री ने प्रदेश को बडा तोहफा दिया है। लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह अपने हलके बादशाहपुर में प्रधानमंत्री का समय दिये जाने से बेहद खुश है, वहीं उनके समर्थको में भारी जोश व्याप्त है। मोदी के कार्यक्रम से राव नरबीर सिंह का कद और अधिक बढेगा।

– शशि सैनी

Desk Team