फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनूठी सोच और भाजपा के ओजस्वी शीर्ष नेतृत्व के चलते आज देश के दलित व शोषित वर्ग से श्री रामनाथ कोविंद महामहिम राष्ट्रपति बने हैं। जिससे केन्द्र सरकार की सबका साथ-सबका विकास और एक भारत- सर्वश्रेष्ठ भारत की नीति पूरे राष्ट्र एंव विश्व के समक्ष स्पष्ट हो गई है। यह विचार केन्द्रीय महिला एव बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमति कृष्णा राज ने आज यहां स्थानीय नगर निगम सभागार में फरीदाबाद जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा दलित समाज से श्री रामनाथ कोविंद को देश का 14वां राष्ट्रपति चुनने पर आयोजित बधाई एवं स्वागत समरोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए प्रकट किए। उन्होने दीपशिखा प्रज्जवलित करके समारोह का शुभारंभ किया।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रमेश चन्द रतन ने समारोह की अध्यक्षता की। हरियाणा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार बाल्मिकी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह को विधायक मूलचंद शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, निगम महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ भाजपा नेता यशवीर डागर तथा जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण तंवर ने भी सम्बोधित करते हुए श्रीमति कृष्णाराज का स्वागत व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन धनेश अदलक्खा,बडख़ल के एस.डी.एम. रीगन कुमार,तिगांव के नायब तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह तथा समेकित महिला एंव बाल विकास परिजयोजना की जिला कार्यकम अधिकारी कमलेश भाटिया सहित कई अन्य अधिकारी आयोजन संस्था के पदाधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



