हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आज आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावी बाँड में भ्रष्टाचार किया गया है। कुमारी सैलजा शुक्रवार को फरीदाबाद जिले में भाजपा सरकार की ‘जनविरोधी‘ नीतियों के खिलाफ आयोजित धरने प्रदर्शन में बोल रही थीं।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चुनावी बाँड जारी करते वक्त केंद, सरकार ने कहा था कि इससे काला धन समाप्त होगा, लेकिन इनके झूठ का पर्दाफाश हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के कहने से नियम कायदे बदले गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी बांड के जरिये आये धन का 95 फीसदी केवल एक पार्टी भाजपा के खाते में गया है, छह हजार करोड़ के लगभग पैसा भाजपा को मिला, किसी को यह नहीं पता कि यह पैसा किसने भाजपा को दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है, उद्योग धंधे चौपट हैं और युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। उन्होंने प्रदेश में धान खरीद में बड़ा घोटाला होने का आरोप भी लगाया। इस दौरान जिला उपायुक्त कार्यालय को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।


Download Android App
Download iOS App



