सिरसा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का हुआ शुभारंभ, इतनी महिलाओं को मिलेगी 2100 की आर्थिक मदद

Lado Lakshmi Yojana Sirsa

Lado Lakshmi Yojana Sirsa: सिरसा के नागरिक अस्पताल परिसर में वीरवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत एक विशेष कार्यक्रम के तहत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मौजूद रहे। उन्होंने योजना का विधिवत शुभारंभ किया और अस्पताल परिसर में हाल ही में हुए सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

Lado Lakshmi Yojana Sirsa: महिलाओं को दी गई एप की जानकारी

कार्यक्रम के तहत महिलाओं को लाडो लक्ष्मी एप के बारे में जानकारी देने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं। सरकारी कर्मचारियों द्वारा महिलाओं को एप पर पंजीकरण की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। कई महिलाओं ने अपने मोबाइल से एप पर ऑनलाइन पंजीकरण करना सीखा और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

Lado Lakshmi Yojana Sirsa
Lado Lakshmi Yojana Sirsa

सांसद सुभाष बराला का संबोधन

मुख्य मंच से संबोधित करते हुए सांसद सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी सोच ‘अंत्योदय’ को भाजपा सरकार पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर इस योजना को शुरू करने को महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम बताया और कहा, “जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।”

Lado Lakshmi Yojana Sirsa
Lado Lakshmi Yojana Sirsa

Lado Lakshmi Yojana News: महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदम

सांसद ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित देशों की सूची में शामिल हो, जिसमें महिलाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा सरकार ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी योजनाओं की शुरुआत भी हरियाणा के पानीपत से की थी। इसके अतिरिक्त सेल्फ हेल्प ग्रुप, ड्रोन दीदी, और अन्य कई योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही हैं।

Haryana News: किन कौन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक से महिलाओं का चयन किया गया है। वे महिलाएं जिनकी पारिवारिक आय 1 लाख रुपये से कम है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। जिले भर से कुल 21,543 महिलाएं पहले चरण में पात्र पाई गई हैं। कुछ प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • बड़ागुढ़ा: 1644 महिलाएं
  • डबवाली: 3335 महिलाएं
  • ऐलनाबाद: 1943 महिलाएं
  • सिरसा शहर: 2267 महिलाएं
  • सिरसा ब्लॉक: 2852 महिलाएं
  • रानियां ब्लॉक: 2838 महिलाएं
  • नाथूसरी चौपटा: 3751 महिलाएं

(अन्य क्षेत्रों के आंकड़े भी इसी प्रकार शामिल हैं)

आयुष्मान योजना की लाभार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ पाने वाली दो महिलाओं को मंच से सम्मानित किया गया:

  • कुलविंद्र कौर (डबवाली): जिनकी आंख का ऑपरेशन नि:शुल्क हुआ।
  • सुनीता रानी (सिरसा): जिन्हें 70 वर्ष की उम्र में वय वंदन योजना का लाभ मिला।

यह भी पढ़ें: शवों से हैवानियत, दिन में रेकी तो रात में बॉडी से मिटाता था हवस, इस मुस्लिम युवक के कांड से हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।