बहादुरगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पूर्व एम.एल.सी. एवं प्रमुख समाजसेवी स्व.उदय सिंह मान जैसी महान शख्सियत ने अपने जीवन काल में जिस प्रकार परोपकार की भावना से काम किया वह कभी भुलाए नहीं जा सकता। प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी प्रभुत्व कायम करवाने में स्व.उदय सिंह मान का उल्लेखनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री रविवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लोवा कलां में पूर्व एमएलसी स्व.उदय सिंह मान के कारज कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने केंद्रीय इस्पात मंत्री चौ.बीरेंद्र सिंह, प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व विधायक नरेश कौशिक के साथ स्व.उदय सिंह मान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनकी स्मृति में तैयार पुस्तकालय, संग्रहालय व पार्क-व्यायामशाला का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने स्व.उदय सिंह मान की स्मृति में आयोजित यज्ञ में पूर्णाहुति डालने उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम उस महान व्यक्तित्व की स्मृति में एकत्रित हुए हैं जिन्होंने निष्काम भाव से समाज सेवा को सर्वोपरि मानते हुए शिक्षा की अलख जगाने का काम किया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– राजेश रंजन सिंह/प्रेम शर्मा


Download Android App
Download iOS App



