तरावड़ी : प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष आफताब अहमद ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही बची है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग देश हो प्रदेश हर जगह फसाद कर उसे धर्म के साथ जोडऩे का काम करने की कोशिश कर रहे है, जोकि देश के लिए सबसे घातक है । उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के खरींडवा में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की और इस दौरान हमलावरों की गोली से दो लोगों की मौंत हो गई तथा 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, लेकिन इतने बड़े हादसें बाद हरियाणा सरकार व पुलिस ने खानापूर्ति के लिए जो कार्यवाही की वह नाकाफी है।
वह आज तरावड़ी नगरपालिका रोड़ पर कांग्रेसी के प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का शासन आने के बाद जिस तरह से हर मामले में चाहे वह जाट आंदोलन हो, रामपाल करोंथा का मामला हो या फिर पंचकूला में राम रहिम की गिरफ्तारी के समय हुआ खुनी संघर्ष हो सब मामलों में सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा पुलिस को देश की सबसे मुस्तद पुलिस में शुमार किया जाता था, लेकिन भाजपा के शासन में पुलिस की शाख बुरी तरह प्रभावित हुई है।
उन्होंने से सरकार से खरींडवा मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस से जुड़े लोगों ने सरकार से संबधिंत समस्याएं उनके सामने रखी और पूर्व मंत्री ने इस समस्याओं को जोर शोर से उठाकर उनका समाधान करवाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मोहम्मद रफीक चौहान, सुरेंद्र रोहिल्ला, प्रदीप रोहिल्ला, मंगतराम, राजेंद्र कुमार, अमृतपाल सिंह, इफ्तिखार कुरैशी, मोहित जांगड़ा, गौरव व अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।
(वीरेंद्र जांगड़ा)


Download Android App
Download iOS App



