हरियाणा सरकार ने राज्य में लागू कोरोना वायरस लॉकडाउन का 31 मई तक विस्तार कर दिया है। राज्य के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने एक आदेश में कहा कि पहले 24 मई तक लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा कर 31 मई सुबह पांच बजे तक के लिए किया जाता है।
कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार तीन मई को लॉकडाउन लगाया था, उसके बाद उसे हर सप्ताह बढ़ाया गया है। हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन को ‘महामारी अलर्ट/सुरक्षित हरियाणा’ नाम दिया है। राज्य में अभी तक कुल 7,33,628 लोगों के संक्रमित होने और 7,415 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।


Download Android App
Download iOS App



