रोहतक: केन्द्रीय इस्पात मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मानुषी छिल्लर ने मिस वर्लड का खिताब जीत कर हरियाणा को ऑनर किलिंग के नजरिए से देखने वालों का मुंह बंद कर दिया है, यह हरियाणा में एक बदलाव की ओर इशारा है। अब हरियाणा खेलों में ही नहीं अन्य क्षेत्रों में भी आगे निकल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लेखक हरियाणा के बारे में लिखने में संकोच करते थे अब उनको मजबूरी में लिखना पडेंगा। रविवार को केन्द्रीय इस्पात मंत्री बीरेन्द्र सिंह गढ़ी सांपला गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से साक्षी मलिक, फौगाट बहने और बिजेंद्र सिंह जैसे खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया।
उसी तरह से मानुषी की जीत ने यह शाबीत कर दिया है कि हरियाणा की संस्कृति व समाज में बदलाव हो रहा है। जिस हरियाणा को ऑनर किलिंग की नजर से देखते थे, अब वे अपना नजरिया बदलने को मजबूर होंगे। जो कभी हरियाणा के बारे में लिखने से संकोच करते थे अब लिखना उनकी मजबूरी होगी। क्योंकि हरियाणा की जो दबी हुई प्रतिभाएं हैं वे सामने आने लगी। अब केवल खेल के क्षेत्र में ही नहीं अन्य क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं। मानुषी भी उसकी का एक हिस्सा है। अब बॉलीवुड व हॉलीवुड हर जगह हरियाणा दिखाई देगा।


Download Android App
Download iOS App



