चंडीगढ़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर हरियाणा की बीजेपी सरकार में मंत्री अनिल विज ने विवादित बयान दे दिया है। साथ में कांग्रेस पर भी तंज कसा है। दरअसल अनिल विज ने महात्मा गांधी पर गाए गीत ‘ले दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’ पर टिप्पणी की है। अनिल विज का कहना है कि ये गीत उन सभी शहीदों का अपमान है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।
ये गीत इतिहास के अनुकूल नहीं है। लोगों को यह गीत सुनाकर गुमराह किया जाता हैए क्योंकि देश की आजादी के लिए बहुत से लोगों ने अपनी जान दी है। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, सुभाष चंद्र बोस की कुर्बानियों को क्यों भुलाया जा रहा है जबकि देश की आजादी में उनका भी योगदान है।


Download Android App
Download iOS App



