चंडीगढ़ : गुरूग्राम प्रशासन अगले महीने जिले के 17 सरकारी स्कूलों में एक प्रायोगिक परियोजना शुरू करेगा जिसके तहत छात्रों को टैबलेट के जरिये ‘‘ स्मार्ट क्लास ’’ में पढ़ाया जाएगा। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि ‘ एडुटेक ’ परियोजना जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि परियोजना का मकसद सरकारी स्कूलों के छात्रों को तकनीक से जोड़ना है। परियोजना शुरूआत में गुरूग्राम के 17 और रेवाड़ी के तीन स्कूलों में शुरू की जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने स्कूलों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया है।
प्रवक्ता ने कहा कि परियोजना ‘ टैब लैब ’ की अवधारणा पर आधारित है। ‘ टैब लैब ’ पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह नौवीं से 12 वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए ‘ स्मार्ट क्लास ’ आयोजित किए जाएंगे , जहां छात्रों को प्रोजेक्टर की मदद से पढ़ाया जाएगा। प्रवक्ता के अनुसार परियोजना तीन साल तक चलेगी और इसे दूसरे जिलों में भी दोहराया जा सकता है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



