कैथल : हरियाणा के कैथल में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने आज यहां बताया कि पुंढरी क्षेत्र में रहने वाली पीड़ति के पिता ने शिकायत में बताया कि उन्हींके गांव का युवक जसविंदर उनकी बेटी का स्कूल जाते समय पीछा करता था और उसकी वजह से वह एक स्कूल बदल चुकी थी तथा दूसरे स्कूल में जाना बंद कर दिया था।
शिकायत के अनुसार रविवार युवक ने कहीं से पीड़ति का मोबाईल नंबर हासिल किया और 25 फरवरी की रात फोन कर उसे घर के बाहर बुलाया। वह उसे डरा-धमकाकर जबरन मोटर साइकल पर पास के खेतों में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। बाद में उसने पीड़ति को घर के बाहर छोड़। किशोरी ने जब परिजनों को इस घटना के बारे में बताया तो पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



