फरीदाबाद: एनएच पांच स्थित गोल चक्कर के पास अज्ञात बदमाशों ने रात के समय एक युवक को रोक लिया। आरोपियों ने मारपीट कर उससे मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक असावटी निवासी उदय ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह वहां अपने परिवार के साथ रहता है और फरीदाबाद की एक कंपनी में काम करता है। अन्य दिनों की तरह नौ मई को भी वह काम पर आया हुआ था। देर रात को काम से छुट्टी मिलने पर वह ट्रेन पकडऩे के लिए पैदल ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन की तरफ जा रहा था। तभी एनएच पांच के गोल चक्कर के पास तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उससे मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
फोन छीन कर फरार: काम से घर लौट रहे एक युवक से सेक्टर 25 की कृष्णा कालोनी के पास बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर थाना सेक्टर 55 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक जीवन नगर गौंछी में रहने वाले जीतू शाह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहता है और सेक्टर 25 स्थित एक कंपनी में काम करता है।
(राकेश देव)


Download Android App
Download iOS App



