समालखा : करनाल के सांसद श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा की धर्मपत्नी व वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन किरण शर्मा चोपड़ा ने पार्टी की और से आयोजित विजय संकल्प बाईक रैली को भाजपा के वरिष्ठ नेता शशिकांत कौशिक के मेगा मॉल पर झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मोैके पर किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जितना विकास देश व प्रदेश में करवाया है आज तक किसी भी सरकार ने नही करवाया। नरेन्द्र मोदी की कथनी व करनी में कोई अंतर नही है जो ये कहते है वो ये करके दिखाते हैं।
भाजपा छत्तीस बरादरी को साथ लेकर चलती है देश व प्रदेश का विकास कराना ही हमारा उद्देश्य है और आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी की अगवाई में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी और दोबारा नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है उन्होंने कहा कि देश को न झुकने दूंगा व न ही मिटने दूंगा और ना ही रूकने दूंगा। नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर नही बल्कि देश के लोगों के लिए सेवादार बनकर कार्य कर रहे हैं।
इससे पहले मेगा मॉल पर पहूंचने पर किरण शर्मा चौपडा का शशिकांत कौशिक ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं के लिए जल पान का बहुत सुंदर आयोजन किया गया था। इस मौके पर शहरी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा की सीमा वर्मा, उपाध्यक्ष रेणू धीमान, सरोजबाला, बबली देवी, रानी, कविता, पिंकी, कुसुम, मूर्ति, राजकली, मामो, नीतू शहरी अध्यक्ष जगदीश रमन, शिव कुमार जैन, विनय जैन, मंजीत डिकाडला, सतपाल कौशिक, प्रताप आट्टा, कुलदीप जांगड़ा, सुरजभान चुलकाना, राधेश्याम जिंदल, विस्तारक, नेपाल सिंह राणा समेत सैकडो लोग मोैजूद थे।
– सुरेश निरंकारी


Download Android App
Download iOS App



