चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। पहले दिन सदन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित पिछले दिनों दिवंगत हुए कई नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अब सदन की कार्यवाही सोमवार को शुरू होगी। बतां दे कि मॉनसून सत्र में काफी हंगामा होने की संभावना है। सत्र के दौरान भूमि घोटाले, सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल), फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए विधेयक सहित अन्य कई मुद्दों पर गर्मागर्मी तय है।
सरकार की नीतियों पर हमलावर कांग्रेस और इनेलो ने अपने विधायकों के साथ पूरी रणनीति तैयारी कर ली है। विपक्षी हमलों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मा सौंपा है। मुख्य विपक्षी दल इनेलो का साथ मिला तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकती है। बता दें कि पहले हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त से शुरू होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
आज से शुरू होगा मानसून सत्र, कई मुद्दों को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार
इस बार सत्र की कार्यवाही 12 सितंबर तक चलने की उम्मीद है। हालांकि सत्र शुरू होने से पहले बिजनेस सलाहकार कमेटी की संयुक्त बैठक होगी जिसमें सत्र की अवधि तय की जाएगी। सत्र के पहले दिन शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, जींद से इनेलो विधायक हरी चंद मिड्ढा और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



