सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलिब और हामा प्रांत में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को हवाई हमलों और गोलीबारी की अलग अलग घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य घायल हो गये। सीरियाई मानवाधिकार निगरानी समूह ने बताया कि उत्तरी हामा और दक्षिणी इदलिब प्रांतों में विद्रोही समूहों के ठिकानों को लक्ष्य कर हमले किये गये।
सीरियाई अरब न्यूज एजेंसी (सना) के मुताबिक हामा प्रांत के उत्तरी पश्चिमी बाहरी क्षेत्र में स्थित ईसाई बहुसंख्यक शहर पर शुक्रवार शाम को अचानक हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
इदलिब में सक्रिय एक छोटे जिहादी गुट ने मेहेरडेह शहर में गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली है। सीरियाई मानवाधिकार निगरानी समूह के सूत्रों ने बताया कि सीरियाई सेना ने जवाबी कार्रवाई में उत्तर पश्चिमी हमा में विपक्षी नियंत्रित कलात अल-मदीक क्षेत्र पर हमला किया जिसमें एक बच्चे और एक विद्रोही की मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App


