ममता शर्मसार! मां ने 18 महीने की मासूम को नाले में फेंका, CCTV फुटेज ने खोली खौफनाक वारदात की पोल

Summary :

Mother Killed Daughter in Faridabad: दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक जल्लाद मां ने अपनी 18 महीने की मासूम बेटी को नाले में फेंक दिया। पानी में डूबने की वजह से बच्ची की मौत हो गई। पुलिस की जांच-पड़ताल और एक सीसीटीवी फुटेज ने इस खौफनाक मामले को उजागर किया है। लोहे की जाली में फंसा मिला मासूम का शव यह घटना तीन दिन पहले हुई, जब धीरज नगर और टीटू कॉलोनी पार्ट-2 के बीच बहने वाले ‘बुढ़िया नाले’ में एक छोटी बच्ची का शव…

Mother Killed Daughter in Faridabad: दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक जल्लाद मां ने अपनी 18 महीने की मासूम बेटी को नाले में फेंक दिया। पानी में डूबने की वजह से बच्ची की मौत हो गई। पुलिस की जांच-पड़ताल और एक सीसीटीवी फुटेज ने इस खौफनाक मामले को उजागर किया है।

लोहे की जाली में फंसा मिला मासूम का शव

यह घटना तीन दिन पहले हुई, जब धीरज नगर और टीटू कॉलोनी पार्ट-2 के बीच बहने वाले ‘बुढ़िया नाले’ में एक छोटी बच्ची का शव बरामद हुआ था। नाले के ऊपर बनी एक कच्ची पगडंडी से दो स्कूली बच्चे गुजर रहे थे, उनकी नजर सबसे पहले लोहे की जाली में फंसे उस शव पर पड़ी। बच्चों ने शोर मचाया, तब स्थानीय लोग वहां इकठ्ठा हो गए। इसकी सूचना तुरंत ना पल्ला थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और लोगों की मदद से बच्ची के शव को बाहर निकाला।

Faridabad Crime News: CCTV फुटेज से खुली पोल

Mother Killed Daughter in Faridabad
Mother Killed Daughter in Faridabad (Source: Social Media)

घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला गोद में बच्ची को लेकर जाती हुई नजर आ रही है, लेकिन वापस लौटते समय उसके हाथ में बच्ची नहीं है। इसी के आधार पर क्राइम ब्रांच के टीम ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई।

Mother Killed Daughter in Faridabad: मां ने जिंदा बेटी को नाले में क्यों फेंका?

Mother Killed Daughter in Faridabad
Mother Killed Daughter in Faridabad (Source: Social Media)

पुलिस जांच में सामने आया कि मां ने जिंदा बच्ची को नाले में फेंक दिया था। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी मां नीलम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी की रहने वाली है और यहां पति के साथ झुग्गी मे रहती है। उसने इस बीच एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसकी 5 बेटियां थी और मृत बच्ची उसकी छठी बेटी थी।

पति अपाहिज है और एक निजी कंपनी में मजदूरी करके मुश्किल से घर चला पाता है। घर की आर्थिक तंगी की वजह से 5 बेटियों का पालन-पोषण करना नामुमकिन होता जा रहा था। गरीबी के बोझ के चलते उसने अपनी कोख से जन्मी छठी बेटी को जिंदा नाले में फेंकने का फैसला कर लिया।

Also Read: 33 सप्ताह में जन्मी नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत हुआ कैशलेस इलाज

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।