Naagin 7 का धमाकेदार फिनाले तय, Ekta Kapoor के ऐलान से मचा बवाल, अब आएगा ‘नागिन 8’ या होगा लंबा इंतज़ार?

Naagin 7 Finale Shocking Announcement

Naagin 7 Finale Shocking Announcement: टीवी की सबसे पॉपुलर सुपरनैचुरल सीरीज़ ‘नागिन’ एक बार फिर सुर्खियों में है। एकता कपूर ने अपने फैंस को चौंकाते हुए ‘नागिन 7’ के फिनाले की ऑफिशियल तारीख का ऐलान कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और दर्शकों के बीच शो के अंत को लेकर मिली-जुली फ़ीडबैक्स देखने को मिल रही है।

Naagin 7 Finale Shocking Announcement:  टीवी पर आखिरी बार दिखेगा ये सुपरनैचुरल ड्रामा

Naagin 7 Finale Shocking Announcement
Naagin 7 Finale Shocking Announcement ( Source: Social Media)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘नागिन 7’ का ग्रैंड फिनाले जल्द ही टेलीकास्ट किया जाएगा और इसके साथ ही इस सीजन की कहानी का अंत हो जाएगा। शो में इस बार भी नागिन की ताकत, बदला और रहस्य से भरी कहानी दिखाई गई है। एकता कपूर का यह शो हमेशा से ही TRP की रेस में आगे रहा है, लेकिन इस बार कहानी को जल्दी खत्म करने का फैसला दर्शकों को चौंका रहा है। फिनाले को लेकर मेकर्स ने कहा है कि आखिरी एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट और सरप्राइज होंगे, जो दर्शकों को हैरान कर देंगे।

Naagin 8 आएगा या नहीं? फैंस में उलझन, सोशल मीडिया पर बहस तेज

जैसे ही फिनाले की खबर आई, सोशल मीडिया पर ‘Naagin 8’ ट्रेंड करने लगा। कुछ फैंस का कहना है कि शो को तुरंत नया सीजन मिलना चाहिए, जबकि कुछ लोग इसे एक लंबा ब्रेक मान रहे हैं।

कई यूजर्स ने लिखा-

  1. “लोग अगला सीजन देखना चाहते हैं, लेकिन स्टोरी कमजोर हो रही है।”
  2. “Priyanka Chahar Choudhary के साथ शो अच्छा नहीं गया।”
  3. “Naagin 8 अगले साल आएगा, या फिर 3 साल बाद भी नहीं पता ”
  4. “AI का ज्यादा इस्तेमाल शो को खराब कर रहा है।”

कुछ दर्शकों ने यह भी कहा कि शो का कास्ट तो बेहतरीन था, लेकिन कमजोर कहानी और जरूरत से ज्यादा VFX ने शो की पकड़ को कमजोर कर दिया।

Naagin 7 Ending News:  फैंस भावुक, कुछ बोले “रुला देगा ये फिनाले”

Naagin 7 Ending News
Naagin 7 Ending News ( Source : Social Media)

फिनाले की खबर के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली रिएक्शंस देखने को मिल रही हैं। कई फैंस शो के खत्म होने से भावुक हैं और इसे एक यादगार सफर बता रहे हैं।

  1. एक यूजर ने लिखा-
    “अब लगता है हर चीज़ खत्म हो रही है, नागिन 8 का इंतज़ार रहेगा ”
  2. वहीं एक दूसरो ने कहा-
    “Kat rahi hai sabki उम्मीदें, लेकिन फिनाले रुला देगा फैंस को।”
  3. कुछ लोग इसे सही फैसला मान रहे हैं कि शो को सही समय पर खत्म किया जा रहा है ताकि इसकी ब्रांड वैल्यू बनी रहे।

    Ekta Kapoor के जन्मदिन पर ही होगा ‘नागिन 7’ का अंत

    Ekta Kapoor
    Ekta Kapoor ( Source : Social Media)

    एकता कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इस बड़ी खबर पर मुहर लगाई है। उन्होंने बताया कि ‘नागिन 7’ का आखिरी एपिसोड 7 जून को टेलीकास्ट किया जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन एकता कपूर का जन्मदिन भी है, यानी उनके बर्थडे पर ही इस सुपरहिट शो का अंत होने जा रहा है।

    वीडियो में एकता कपूर अपनी टीम के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आती हैं। इस दौरान पूरी टीम खुद को मज़ाकिया अंदाज में “ड्रैगन्स” कहती हुई दिखाई देती है, जिससे सेट का माहौल काफी एंटरटेनिंग और हल्का-फुल्का नजर आता है।

    उनके जन्मदिन पर शो का खत्म होना फैंस के लिए एक इमोशनल मोमेंट बन गया है। दर्शकों का कहना है कि यह कोइंसिडेन्स काफी खास है, लेकिन साथ ही थोड़ा इमोशनल भी कर देने वाला है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे “एक यादगार एंडिंग” बता रहे हैं, जबकि कुछ फैंस अब नए सीजन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

    ‘नागिन’ फ्रेंचाइज़ी हमेशा से ही टीवी की सबसे पॉपुलर और हाई TRP शो में से एक रही है, ऐसे में इसका इस तरह खास दिन पर खत्म होना फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

    Read More: Michael ने मारी बाज़ी या ‘Bhooth Bangla’ ने बचाई इज्जत? जानिए पूरा हिसाब..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।