थूक जिहाद! शादी समारोह में थूक लगाकर रोटियां सेंक रहा था नसीमउद्दीन, Viral हुआ वीडियो

Hapur Viral Video

Hapur Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर थूक जिहाद से जुड़ी कई वीडियो वायरल होते हुए दिख जाती है। आए दिन ऐसी कोई न कोई वीडियो आपकी फीड में भी जरूर आती होगी। कभी होटल में तंदूर पर थूक लगाकर रोटी बनाई जाती है, तो कभी शादी में मेहमानों को मेहमानों को थूक लगाकर रोटियां परोसी जाती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक शादी समारोह का वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स थूंक लगाकर रोटियां सेंक रहा है। इस घट्न के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत शख्स को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर शादी समारोह में खाना पकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स रोटियों पर थूकते हुए उन्हें तंदूर में सेंक रहा है। सामने से किसी ने छुपकर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा फैल गया। पुलिस इस मामले तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने इस घटना के संबंध में बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी का नाम नसीमउद्दीन है, जो जनपद मेरठ के किठौर का रहने वाला है और यहां मजदूरी के लिए आया था। पुलिस ने आरोपी के लखिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

यूपी में यह पहला मामला नहीं है जब खाने की शुद्धता और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया गया हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में गाजियाबाद से एक ऐसा ही ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां ‘दिल्ली-6’ नाम के होटल में रोटी बनाने वाले कारीगर का थूक लगाने का वीडियो वायरल हुआ था।

Also Read: बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी ने खाई चटपटी झालमुरी, कहा – ‘प्याज खाते हैं, दिमाग नहीं खाते बस’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।