इंद्री/करनाल : करनाल के सांसद जब गांव उडाना में अमर शहीद लाला जगतनारायण डिजिटल चौंक का उदघाटन करने पहुंचे तो गांव के बुजुर्गों ने उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर उनके आगमन पर ढोल-नगाडे बजाए गए। करीब 2 दर्जन से अधिक गांव के बुजुर्ग लोगों ने फूल मालाओं से सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का स्वागत किया। लेकिन जब डिजिटल चौंक का उदघाटन करने के लिए सांसद चौंक के निकट पहुंचे तो अपने स्व. दादा जी की प्रतिमा देखकर सांसद भावुक भी हो गए।
वह करीब 10 मिनट तक अपने दादा की प्रतिमा को निहारते रहे। उन्होने अपने दादा अमर शहीद लाला जगरनारायण के साथ बिताए कुछ पलों का वर्णन भी लोगों के समक्ष किया। अमर शहीद लाला जगतनारायण चौंक को सरीखे से सजाया गया था। चौंक पर एक टी.वी. स्क्रीन लगाई गई है। जो गावं के लागों को विकास संबंधी सूचनाएं देती रहेगी।
चौंक पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। इसके अलावा चौंक पर वाई-फाई की सुविधा भी दी गई है। चौंक से लेकर गांव के अंतिम छोर तक सौलर लाईटें तक लगाई गए है। यही नही करनाल के सांसद द्वारा दी गई ग्रांट से गांव उडाना के बस अड्डे को भी आधुनिक प्रणाली से लैस किया गया है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– नरेंद्र धूमसी, हरीश


Download Android App
Download iOS App



