पंचकूला : चुनाव प्रचार करने पहुंचे रत्नलाल कटारिया मंच पर बैठकर लड्डू खा रहे थे कि अचानक से कुछ लोग वहां पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद उन्होंने कटारिया से बहस की और मुर्दाबाद के नारेबाजी शुरू कर दी। फिर क्या था कटारिया जनसभा बीच में छोड़कर वहां से भाग निकले। वाकया पंचकूला के रामगढ़ गांव का था।
अम्बाला लोकसभा के अंतर्गत आने वाले पंचकूला जिले के रामगढ़ गांव में भाजपा के प्रत्याशी कटारिया प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। वे मंच पर बैठे हुए थे और एक कार्यकर्ता भाषण दे रहा था। तभी कुछ युवक वहां आए हो नारेबाजी करने लगे। मंच पर खड़े युवक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे बहस करने लगे।
रत्नलाल कटारिया सीट से उठकर आ गए। उन्होंने भी उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन वे माने नहीं। फिर युवकों ने रत्नलाल कटारिया मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिया। मुर्दाबाद के नारे सुनते ही कटारिया वहां से भाग निकले। युवक उनके पीछे-पीछे नारेबाजी करते हुए पहुंचे। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी रत्नलाल कटारिया पर उनके लोकसभा क्षेत्र के लोग निष्क्रियता का आरोप लगाते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



