चंडीगढ़ : प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है, प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते महिलाओं के खिलाफ अपराधीकरण में हरियाणा देश के टॉप पांच प्रदेशों में शामिल हो गया है। ऐसे हालातों से निपटने के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा और वे आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का महिलाएं संकल्प लें। यह आह्वान डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने फतेहाबाद हलके के फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में आयोजित हरी चुनरी की चौपाल में बतौर मुख्य वक्ता किया।
नैना सिंह चौटाला ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। डबवाली की विधायक ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए सरकार के समक्ष सवाल खड़े किए आखिर सरकार के तमाम दावों के विपरीत प्रदेश में बलात्कार, उत्पीडऩ, अपहरण और हत्या के मामलों पर लगाम क्यों नहीं लग रही है। विधायक नैना ने कहा कि हम पुराने डंडे-झंडे वाली पार्टी को पीछे छोड़ कर आए हैं।
हम प्रदेश में नई रीति और नई नीति के साथ जनता को लेकर आगे बढ़ेंगे और नई सोच का आधुनिक व उन्नत हरियाणा बनाएंगे। मैं जननायक जनता पार्टी के लिए आपका आशीर्वाद, समर्थन व सहयोग मांगने आई हूं। वायदा करती हूं कि जेजेपी के सत्ता में आने पर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं की समस्याओं को उखाड़ फैंकने की दिशा में दिन-रात काम करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देंगे, सरकारी नौकरियों के साथ साथ निजी क्षेत्रों में बेरोजगारों के नौकरियों के अवसर बढ़ाएंगे।
इसके लिए निजी कंपनियों में हरियाणा के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित किए जाएंगे। चौटाला ने कहा कि जेजेपी का राज बनने ऐसी व्यवस्था कायम करेंगे सरेआम गुंडागर्दी और अपराध करने वाले प्रदेश में कहीं नजर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि हम लेने वालों में नहीं, देने वालों में हैं और जननायक स्व. चौ. देवीलाल की एक वोट-एक नोट से नीति को आगे बढ़ा रहे हैं।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



