हादसे में बाल बाल बचा व्यवसायी

Summary :

NULL

फरीदाबाद: पुलिस चौकी 84 के इलाके एडोर चौक पर तेजगति से आती हुई शिफ्ट डिजायर गाड़ी ने इको सपोट को कन्डेक्टर वाली साइड में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि इको सपोट गाड़ी घुमती हुई पुलिस बूथ से जा टकराई। लेकिन उसे चला रहे व्यवसायी बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना व्यवसायी ने तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। इस बाबत व्यवसायी बिजेन्द्र प्रसाद गर्ग निवासी न्यू भारत कालोनी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह करीब साढ़े 11 बजे घर से अपनी सीकरी स्थित फैक्टरी में रोजाना की तरह इको सपोर्टस कार को लेकर जा रहे थे तो एडोर चौक पार करते हुए सीधा जा रहा था।

तो डीपीएस स्कूल की तरफ से एक लड़की अपनी शिफ्ट डिजायर कार को तेजगति से लाई और मेरी गाड़ी में कन्डेक्टर साईड की तरफ से टक्कर मार दी, जिससे मैं बाल बाल बच गया, मेरी गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए मेरी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेरी गाड़ी रोड़ पर पुलिस बूथ के फूटपाथ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में दोनों गाडिय़ों क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन दोनों का बचाव हो गया । इस बाबत शिफ्ट डिजायर चलाने वाली युवती से सम्पर्क नहीं हो सका था। खबर लिखने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मोबाईल पर बात करते हुए लड़की कार चला रही थी और डिवाइडर से टकराने के बाद लड़की गाड़ी छोड़कर फरार हो गई।

– राकेश देव

Desk Team