हिसार : प्रतिपक्ष नेता एवं इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की एकमात्र जनता द्वारा मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल है। जहां राष्ट्रीय पार्टियों में तीन-चार दल हैं वहीं इनेलो अपना एक विशेष स्थान रखती है और हरियाणा का एकमात्र क्षेत्रीय दल है। अभय चौटाला ने जजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कभी कप प्लेट तो कभी चप्पल लेकर आते हैं न जाने आने वाले समय में क्या-क्या लेकर आएंगे। जिन्होंने गद्दारी की है उनको जनता सबक सिखाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर इनेलो स्वयं चुनाव लड़ेगी और चश्मे के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। जब गठबंधन होगा तो सब को पता चल जाएगा गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि मैं भी ऐसी चर्चाएं सुनता रहता हूं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने गद्दारी की है उनको जनता उन्ही की चप्पलों से पीटने का काम करेगी। अभय चौटाला कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए बोले कि दस की दस लोकसभा सीट जीतने की बात करने वाले पहले 10 उम्मीदवार तो ढूंढ लें।
देवीलाल की नीतियों ने प्रदेश की जनता को एक विशेष पहचान बनाने का काम किया है। अभय चौटाला ने राखी गढ़ी के 12 खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर भी जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि जो भी गांव की समस्या है अभी तो आचार संहिता लगी हुई है आचार संहिता हटने के बाद गांव के इसी चबूतरे पर दो बार आऊंगा और जो गांव वाले की मांग है उसे पूरा करूंगा।


Download Android App
Download iOS App



